गुलशन


आश मिलन की दिल में जगा डाला।
मुझे वो शमां की तरह जला डाला।

अरमाँ सिमट के रह गई दिल में,
इस कदर उसने मुझे सता डाला।

मंजिल ए शौक मुनासिब नहीं अब,
क़िस्सा दर्द का जमाने को बता डाला।

सिलसिला ए आरज़ू मुरझाने लगी,
हलक़ में इश्क़ का फंदा फंसा डाला।

निशानियाँ ही रह जायेगी उम्र भर,
ग़मगीन आँखों को भी हँसा डाला।

यूँ जुर्रत ए इज़हार हुई आँखों से,
ख़ुद को मुझको दिवाना बना डाला।

ऐसे ही आशिकी,दिवानगी रहे,
दिल के गुलशन को मैंने सज़ा डाला।

सर्वाधिकार सुरक्षित है
शब्द रचना डी पी लहरे
Dplahre86@gmail.com

Comments

Amazing n likewise gurudev
Amazing n likewise gurudev

Popular posts from this blog

लक्ष्मण मस्तुरिहा

छत्तीसगढ़ महतारी

मरिया भात..