ग़ज़ल

ग़ज़ल
वज़्न-1212 1122 1212 22

गुरू है वक़्त सही रास्ता बताता है
सबक सिखाके यही हौसला बढ़ाता है

असर दुआओं का उन पर जरूर है होता
बड़ों के पाँव में अपना जो सर झुकाता है

जो अहमियत ही न जाने कभी भी मेहनत की
कमाई पाप की अक़्सर वही उड़ाता है

हवस का दास बना फिरता है जो दुनिया में
वो खुद को हसरतों के जाल में फँसाता है

हमेशा दूर ही रहना है ऐसे इन्सां से
जो कल्ब-ए-"मौज" बहुत बेसबब दुखाता है

डी.पी.लहरे"मौज"
कवर्धा छत्तीसगढ़

Comments

Popular posts from this blog

लक्ष्मण मस्तुरिहा

छत्तीसगढ़ महतारी

मरिया भात..