ताज बना देंगे..
हम तेरे लिए दिलबर,
कई ताज बना देंगे।
तुम दिल की धड़कन हो,
तुझे मुमताज बना देंगे।।1
जिस डगर पे तू जाए,
वहाँ फूल बिछा देंगे।
जिस चमन में तू निकले,
हम गुल खिला देंगे।।2
आ प्रेम की दुनिया में,
हम प्रेम सिखा देंगे।
तू कहे तो ओ साथी,
दिल चीर के दिखा देंगे।।3
दिल खोल दिलबर से,
प्रेम राज बता देंगे।
आवाज धड़कन की,
हम तुझे सुना देंगे।।4
है तुझसे मोहब्बत की,
अहसास करा देंगे।
इस दिल की दुनिया में,
प्रेम दीप जला देंगे।।5
बस हसरत इतनी है,
तुझे नाज बना देंगे।
हम तेरे लिए दिलबर,
कई ताज बना देंगे।।6
शब्द रचना
डी.पी.लहरे
Comments