तीर नैनों का..

----------------------------------
तीर नैनों का यारा तुने मारा।
घायल हो गया दिल बेचारा।।
-----------------------------------
मक्खन सी है गाल ये तेरे।
हिरणी सी है चाल ये तेरे।।
----------------------------------
उड़ते जुल्फों को यूँ सँवारा।
तिरछी नज़र से करे इशारा।।
-----------------------------------
प्रेम का दरिया,मस्त जवानी।
देख के दुनिया होती दिवानी।।
------------------------------------
देखकर तुझे है दिल आवारा।
तेरी मोहब्बत में दिल है हारा।।
-------------------------------------
खोल के जुल्फ यूँ बिखराए।
जैसे बादल पानी बरसाए।।
------------------------------------
जैसे हो तुम चाँद सितारा।
हर मौसम में हो उजियारा।।
----------------------------------
कातिल तेरी ओ हर अदाएँ।
देख के तुझको मन ललचाए।
-----------------------------------
तुम हो जानू जान से प्यारा।
अमर प्रेम है नाम तुम्हारा। ।
-----------------------------------
पल पल अधर चूम रही है।
मेरे खयालों में झूम रही है।।
-----------------------------------
दिल में चाहत यार तुम्हारा।
दिल से ना करना किनारा।।
------------------------------------
चंचल चितवन,शोख हसीना।
लब पे हँसी तन पे पसीना ।।
-------------------------------------
रचना-डी.पी.लहरे

Comments

Popular posts from this blog

लक्ष्मण मस्तुरिहा

छत्तीसगढ़ महतारी

मरिया भात..