मदर्स डे
मातृ दिवस
माँ के बिना जिन्दगी अधूरी है,
माँ है तो हर ख्वाहिश पुरी है।।
माँ की दुआएँ रस मलाई है,
माँ से ही जग में भलाई है।।
माँ ने मेरी जिन्दगी सजाई है,
माँ से ही मैने जीवन पाई है।।
माँ का प्यार है अमृत का धारा,
माँ बिना तो जग है अंधियारा।।
माँ दुआओं का झरना बहाती ,
माँ अच्छे बुरे का भेद बताती।।
माँ ही मेरी देवी, माँ है विधाता,
माँ की नहीं है कोई परिभाषा।।
माँ की चरणों में बारम्बार वंदन,
मातृ दिवस की हर को अभिनंदन। ।
शब्द -रचना डी पी लहरे
Dplahre87@gmail.com
Comments