तराना तेरे प्यार का
छेड़ा मेरे दिल ने तराना तेरे प्यार का
ये दिल ही तो है दिवाना तेरे प्यार का
पेश करूँ कैसे नजराना मेरे प्यार का
दिल से सुनो अफसाना मेरे प्यार का
मिला मेरे गीत में फसाना तेरे प्यार का
ये दिल में लगी है निशाना तेरे प्यार का
नाप नहीं सकता पैमाना मेरे प्यार का
मैं हूँ समां तुम परवाना मेरे प्यार का
मैं खुशियों का खजाना तेरे प्यार का
अकेला एक मैं ठिकाना तेरे प्यार का
दिल से एक दीप जलाना मेरे प्यार का
नाम लिखकर न मिटाना मेरे प्यार का
दिल में यूँ फूल खिलाना मेरे प्यार का
चेहरे पर यूँ हँसी सजाना मेरे प्यार का
शब्द रचना डी पी लहरे
सर्वाधिकार सुरक्षित
Dplahre86@gmail.com
Comments