दिल करता है

**दिल करता है**

दिल करता है तुझे अपना बना लूँ
पाकर प्यार तेरा सपना सज़ा लूँ

दिलबर प्यारी तुझे आँखों में बसा लूँ
चोर नहीं तेरी हर आँसु को चुरा लूँ

जी करता है तुम्हे प्यार सीखा दूँ
प्रेम नगर की तुझे डगर दिखा दूँ

आ तेरे होठों में हँसी खिला दूँ
दो घूँट होठों से मैं तुम्हे पीला दूँ

तुम संग यारा सारी जिन्दगी बिता लूँ
दिल के कोने में मैं तुम्हे छूपा लूँ

दिल करता है तुझे सिने से लगा लूँ
दुनियाँ की नजरों से तुम्हे बचा लूँ

आ तेरी साँसों में मैं साँसें मिला दूँ
तेरे लिए साथी सारी दुनियाँ भुला दूँ

आ तेरे लिए दिल की दौलत लुटा दूँ
तेरे हर राह में फूल ही फूल बिछा दूँ

शब्द रचना डी पी लहरे
सर्वाधिकार सुरक्षित dplahre87@gmail.com

Comments

बहुत बढ़िया भईया जी
DP LAHRE"MAUJ" said…
Thank you dear brother

Popular posts from this blog

लक्ष्मण मस्तुरिहा

छत्तीसगढ़ महतारी

मरिया भात..