दूरियाँ

दूरियाँ

तेरी याद मुझे सता रही है क्या करूँ
आग सिने में लगा रही है क्या करूँ। ।

ये बहारों का मौसम भी है उजड़ा उजड़ा
जब तक न देखूँ तेरी चाँद सा ये मुखड़ा। ।

दिल में अपनी जोर नहीं है क्या करूँ
तुम ही तुम कुछ और नहीं है क्या करूँ। ।

ऑखों को ठंडक पहुंचाने आ जाना
दिल की इक प्यास बुझाने आ जाना। ।

तन्हाई में दिन कटते नहीं क्या करूँ
दिल रोते कभी हँसते नहीं क्या करूँ। ।

न दूरियाँ बढा न बेकरार कर दिलरुबा
आ पास आ हमसे प्यार कर महबूबा। ।

तुम बिन एक पल चैन नहीं है क्या करूँ
तुम बिन दिन और रैन नहीं है क्या करूँ। ।

खुशियों का खजाना लेकर आ जाना
प्रेम का नजराना लेकर आ जाना ।।

दिल तुम बिन लगता नहीं क्या करूँ
तन्हा अच्छा लगता नहीं क्या करूँ

रचनाकार--डी पी लहरे

Comments

Popular posts from this blog

लक्ष्मण मस्तुरिहा

छत्तीसगढ़ महतारी

मरिया भात..