ग़ज़ल भाग-5
ग़ज़ल(1) वज़्न- 212 212 212 2 आशियां मत किसी का जलाओ जुगनुओं सा मगर जगमगाओ ऐ ख़ुदा इस वबा को भगाओ जान सबकी जहां में बचाओ फ़लसफ़ा जिंदगी का यही है ग़म मिले या ख़ुशी मुस्कुराओ आह दिल पे तुम्हारे लगेगी मुफ़लिसों को कभी मत सताओ तुम हँसो अब हमें भी हँसाकर हौसला इस तरह तुम बढ़ाओ मत करो दूर तुम अज़नबी सा पास आकर गले से लगाओ जां लुटा दो मगर दोस्ती में बेवज़ह मत कभी आज़माओ मौज दिल से कही है ग़ज़ल जो है गुज़ारिश ज़रा गुनगुनाओ ग़ज़ल(2) वज़्न- 122 122 122 12 न विष का जुबां पे असर रख के चल मुहब्बत का दिल में हुनर रख के चल सदा मुस्कुरा कर भुला ग़म सभी भरा हौसलों से जिगर रख के चल न अपनों को करना पराया कभी सभी की हमेशा ख़बर रख के चल कदम डगमगाना नहीं हार के यहाँ शेर जैसा जिगर रख के चल संवर जायेगी ज़िंदगानी तेरी तू चरणों में बस माँ के सर रख के चल मिली ज़िंदगी चार दिन ...