ग़ज़ल संग्रह भाग (2)
(1) सफ़र में चरागां जलाकर चले बहर-122 122 122 12 सभी दर्द दिल में छुपाकर चले मिला दर्द जो हम मिटाकर चले अँधेरों में ही गुम न होना कभी सफ़र में चरागां जलाकर चले बहाएँ यहाँ प्रेम धारा सदा गिले शिकवे दिल से मिटाकर चले यहाँ चार दिन की मिली जिंदगी हँसी और'ख़ुशी में बिताकर चले करे द्वारिका बस भलाई यहाँ गिरे राह कोई उठाकर चले (2)-हाले दिल या जिगर.. ग़ज़ल बहर-212 212 212 हाल-ए- दिल या जिग़र पूछिए बहते आँसू नज़र पूछिए तेज होती मेरी धड़कनें हाल-ए-दिल का बसर पूछिए जा बसी है मुझे छोड़ के ला पता है किधर पूछिए प्यार मुझको न उनका मिला रह गई क्या क़सर पूछिए बस अकेला हुआ मौज तो कौन है हमसफ़र पूछिए (3)-प्रेम के गीत गाते चलो.. बहर-212-212-212 प्रेम के गीत गाते चलो बैर मन के मिटाते चलो कुछ दिनों की जवानी यहाँ हर घड़ी आज़माते चलो जिन्दगी चार दिन की यहाँ सबसे रिश्ते निभाते चलो राह काँटा बिछाना नहीं फूल दिल में खिलाते चलो द्वारिका बस ख़ुशी बाँटना गैर को भी हँसाते चलो ------------------------------------------------------ (4)-मुलाकात करते.. बहर-122-122-122-122 सनम तुम कभी तो मुलाकात करते मुहब्बत की यूँ यार बरसात कर...