Posts

Showing posts from March, 2021

ग़ज़ल

Image
ग़ज़ल वज़्न-1212 1122 1212 22 गुरू है वक़्त सही रास्ता बताता है सबक सिखाके यही हौसला बढ़ाता है असर दुआओं का उन पर जरूर है होता बड़ों के पाँव में अपना जो सर झुकाता है जो अहमियत ही न जाने कभी भी मेहनत की कमाई पाप की अक़्सर वही उड़ाता है हवस का दास बना फिरता है जो दुनिया में वो खुद को हसरतों के जाल में फँसाता है हमेशा दूर ही रहना है ऐसे इन्सां से जो कल्ब-ए-"मौज" बहुत बेसबब दुखाता है डी.पी.लहरे"मौज" कवर्धा छत्तीसगढ़

https://youtu.be/xdE4NmZo5ms

Image
https://youtu.be/xdE4NmZo5ms